Latest NewsझारखंडRanchi Violence : जिला प्रशासन ने आम लोगों से मांगा सहयोग

Ranchi Violence : जिला प्रशासन ने आम लोगों से मांगा सहयोग

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: राजधानी रांची में 10 जून को जुमे की नमाज (Juma prayer) के बाद मेन रोड (Main Road) में हुई रांची हिंसा (Ranchi Violence) मामले  में जिला प्रशासन ने आम लोगों से सहयोग मांगा है।

जिला प्रशासन (District Administration,) के कार्यपालक दंडाधिकारी, सदर पवन कुमार ने कहा कि इस घटना के गवाह जांच में मदद करें। वर्तमान में इस मामले की जांच CID कर रही है और CID ने 11 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर (Charge sheet Filed) भी किया है।

पवन कुमार ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि जो भी व्यक्ति मेन रोड रांची हिंसा (Main Road Ranchi Violence) की घटना के समय उपस्थित थे और घटना को देखे थे, वे अपना लिखित बयान दे सकते हैं।

पुलिस ने फायरिंग कर स्थिति को नियंत्रित किया था

इस दौरान उनके पास उचित पहचान पत्र, आधार कार्ड साथ रहना चाहिए। मृतक के निकट परिजन भी अपना लिखित बयान दे सकते हैं। 14 सितम्बर को दिन के 11 बजे से चार बजे तक रांची समाहरणालय, ब्लॉक-B, कमरा नंबर 208 में गवाही दी जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि हिंसा की घटना में दो लोगों की मौत (Death) हो गयी थी और कई लोग घायल (Injured) हो गये थे। एक विशेष समुदाय के लोगों ने मंदिर और पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी (Stone Pelting) भी की थी।

इसके बाद पुलिस ने फायरिंग कर स्थिति को नियंत्रित किया था। घटना में तत्कालीन SSP सुरेन्द्र कुमार झा सहित कई पुलिसकर्मी घायल (Injured) हुए थे।

spot_img

Latest articles

भारत–बांग्लादेश रिश्तों में बढ़ा तनाव, VISA सेवा बंद

Visa Services Suspended: भारत और बांग्लादेश के रिश्ते इन दिनों अपने सबसे कठिन दौर...

हिजाब विवाद पर चुप्पी, दिल्ली एयरपोर्ट पर सवालों से बचते दिखे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर महिला डॉक्टर के...

26 दिसंबर से रेल सफर होगा महंगा

Rail travel Will Expensive : रेलवे मंत्रालय की ओर से 26 दिसंबर से रेल...

मारवाड़ी कॉलेज के 41 छात्रों का WIPRO में सेलेक्शन

41 students of Marwari College Selected in WIPRO : मारवाड़ी कॉलेज के कंप्यूटर साइंस...

खबरें और भी हैं...