रांची में मो. मुस्लिम की टीम बना रही 70 फीट का रावण, मोरहाबादी में जलेगा

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी Ranchi के मोरहाबादी (Morhabadi) में धू धू कर जलने वाले बुराई के प्रतीक रावण (Ravana) के पुतले को बनाने वाले कलाकार कोई और नहीं, बल्कि रांची के मुस्लिम कारीगर Mo. Muslim हैं।

जी हां, रांची में दशहरा सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल बन रहा है। पुतलों को अपने हाथ से रूप दे कर कुछ इस तरह का एकता और भाईचारे का संदेश दे रहे हैं।

पंजाबी हिन्दू बिरादरी (punjabi hindu community) द्वारा मोरहाबादी मैदान में किए जाने वाले रावण दहण कार्यक्रम में इस वर्ष रावण, मेघनाथ एवं कुंभकर्ण के पुतलों की ऊंचाई कमश: 70, 65 और 60 फीट की होगी।

इसके अलावा सोने की लंका का भी दहन होगा। पुतलों का निर्माण लाला लाजपत राय मिडिल स्कूल, कडरू में दो दर्जन कारिगरों द्वारा जोर शोर से किया जा रहा है।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आतिशबाजी एवं संस्कृतिक कार्यक्रम (Cultural Program) विशेष आकर्षण का केन्द्र होंगे। यह जानकारी बिरादरी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अरूण चावला ने दी।

आकशीय आतिशबाजी शिवकाशी से मंगवायी गई

चावला ने बताया कि जमीनी आतिशबाजी पश्चिम बंगाल के मिदनापुर से एवं आकशीय आतिशबाजी शिवकाशी से मंगवायी गई है।

जबकि झारखंड का परंपरागत पाइका एवं छउ नृत्य के कलाकार पश्चिम बंगाल के Purulia से आएंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री होते हैं।

रावण, मेघनाथ, कुभंकर्ण एवं सोने की लंका का निर्माण इस वर्ष भी या बिहार के मो मुस्लिम एवं उनकी टीम द्वारा किया जा रहा है।

Share This Article