RANCHI : सिल्ली पुलिस ने विशाल मर्डर केस में किया एक को गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: सिल्ली थाना (Silli Police Station) पुलिस ने विशाल कुमार साव हत्याकांड (Vishal Kumar Saw murder case) का खुलासा करते हुए रवि करमाली (Ravi Karmali) को गिरफ्तार (Arrest) किया है।

इसके पास से हत्या (Murder) में इस्तेमाल किया गया कुल्हाड़ी (Axe) , डंडा और चोरी का केटीएम बाइक (KTM Bike) बरामद किया गया है।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम (Naushad Alam) ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेस में बताया कि बीते 21 सितम्बर को कोचो पहाड़ के सामने नाला से विशाल कुमार साव का शव पुलिस ने बरामद किया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी आकाश दीप के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने अनुंसधान के क्रम में हत्या में शामिल रवि करमाली को कोचो (Kocho) गांव से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपित ने बताया कि मृतक के साथ पूर्व में पैसे के लेन देन को लेकर विवाद हो गया था। इसलिए उसने घटना को अंजाम दिया।

Share This Article