झारखंड में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के तीन नए केस

News Alert
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: Corona In Jharkhand (झारखंड में कोरोना)के तीन नए केस मिले हैं जबकि तीन मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में कोरोना के 69 Active Case हैं। इसमें सबसे अधिक रांची में 18 केस एक्टिव हैं।

रविवार सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से तीन मरीज स्वस्थ (Patient healthy) हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के तीन नए मरीज मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पूर्वी सिंहभूम (jamshedpur) से एक और रांची से दो मरीज मिले हैं। राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 42 हजार,520 हो चुकी है।

331 मरीजों की मौत कोरोना से हुई

इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 28 लाख, 39 हजार, छह सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 69 सक्रिय केस (Active Case) है।

कोरोना से चार लाख, 37 हजार, 120 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि, राज्य में पांच हजार 331 मरीजों की मौत Corona से हुई है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.77 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है।

Share This Article