हेमंत सोरेन से SC-ST कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) से शनिवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (SC-ST) कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल (Delegation) ने मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में 1932 खतियान आधारित स्थानीयता और नियुक्ति (locality and placement) तथा सेवाओं में आरक्षण वृद्धि का विधेयक (Bill) झारखंड विधानसभा से पारित होने को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने लोगों को शुभकामनाएं दीं

प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने संयुक्त रूप से राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों को शुभकामनाएं दीं तथा धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर SC-ST कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष संजीव कुमार, कार्यालय सचिव संतोष कुमार राम, सदस्य सुरेश राम, विजय वेदिया, दुबराज हेम्ब्रम, रमेश उरांव एवं देवचंद मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे।

Share This Article