Latest Newsक्राइमजमशेदपुर : शराब के नशे में छोटे भाई ने की बड़े भाई...

जमशेदपुर : शराब के नशे में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जमशेदपुर : जब कोई व्यक्ति शराब (Wine) के नशे में होता है तो उसे ना तो अपनों की पहचान होती है और ना ही पराए की।

कभी-कभी व्यक्ति शराब के नशे में कुछ ऐसा कर जाता है जिसका पछतावा उसे नशा (Intoxication) उतरने के बाद होता है।

पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना अंतर्गत माधवपुर पंचायत के पलाशडीह स्थित मुदिडीह में शराब के नशे में छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की रॉड से मारकर हत्या (Murder) कर दी। यह घटना शनिवार देर रात की है।

घटना की सूचना पाकर बोडाम पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Post Portem) के लिए भेज दिया। छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर पुलिस से बचने के लिए जंगल में छिपा हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को जंगल से गिरफ्तार किया।

दोनों भाई साथ में बैठकर पी रहे थे शराब

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार फणिभुषण मुदी और धनंजय मुदी सगे भाई है। छोटा भाई धनंजय गांव के ही अवैध शराब भट्टी (Illegal Distillery) में काम करता है। दोनो ही भाई शराब का सेवन करते है।

बीती रात भी दोनों ने शराब पी जिसके बाद नशे में दोनो भाइयों के बीच बहस छिड़ गई। गुस्से में आकर धनंजय ने घर में रखे Rod से बड़े भाई फणिभुषण के सिर पर वार करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया।

परिजनों को घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। माधवपुर पंचायत के मुखिया शत्रुघ्न सिंह (Shatrughan Singh) ने मृतक के परिजनों को ढांढ़स बंधाया। उन्होंने बताया कि मृतक का 2 बेटा एवं 1 बेटी है।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...