गिरिडीह के मजदुर की ओमान में मोबाइल टावर गिरने से मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: ओमान में मोबाइल टावर (Mobile Tower) में काम करते वक्त अचानक टावर गिर पड़ा जिससे टावर पर काम कर रहे बगोदर के घाघरा गांव निवासी 35 वर्षीय धनेश्वर महतो की मौत (Death) हो गई।

घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है, लेकिन परिजनों को घटना की जानकारी आज गुरुवार की सुबह मिली।

जानकारी के अनुसार मृतक धनेश्वर महतो (Dhaneshwar Mahato) पिछले कई महीनों से ओमान में मोबाइल टावर में काम किया करता था।

बुधवार की शाम भी धनेश्वर टावर (Dhaneshwar Tower) पर चढ़कर काम कर रहा था इसी दौरान अचानक पूरा टावर ही गिर पड़ा। टावर के नीचे दबने से उसके मौत की बात कही जा रही है।

TAGGED:
Share This Article