झारखंड : आरोप लगाते हुए भाजपा के सोशल मीडिया जिला प्रभारी ने अपने पद से दिया इस्तीफा

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: भाजपा के सोशल मीडिया जिला प्रभारी सपन ओझा ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी पर अपनी और विशेषकर ब्राह्मणों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।

रविवार को गांधी सेवा सदन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने आरोप लगाया कि धनबाद ग्रामीण भाजपा में ऐसे लोगों को महामंत्री और मंत्री का पद दे दिया गया है, जो मंडल अध्यक्ष के योग्य हैु और वे लोग बैठक में मेरे समेत वरिष्ठ पदाधिकारियों तक की उपेक्षा करते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि धनबाद भाजपा ब्राह्मणों को राजनीति में आगे बढ़ने से रोका जा रहा है।

लोकसभा चुनाव में गिरिडीह से पांच बार के सांसद रहे रवींद्र कुमार पांडेय का टिकट काट दिया गया तो विधानसभा चुनाव में निरसा से प्रदेश स्तरीय भाजपा नेता गणेश मिश्रा का टिकट काट दिया गया।

उन्होंने कहा कि धनबाद महानगर भाजपा में जिलाध्यक्ष के प्रबल दावेदार मुकेश पांडेय को कोई जगह नहीं दिया गया।

धनबाद सांसद को अपने भतीजे को युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाना था।

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष की प्रबल दावेदार महिला नेत्री बाबी पांडेय और रमेश पांडेय को भी हाशिए पर ले जाया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि धनबाद भाजपा की राजनीति का सारा रिमोट तंत्र सांसद के पास है। वह गुटबाजी को प्रश्रय दे रहे हैं और धनबाद भाजपा की दुर्गति करने पर तुले हैं।

Share This Article