21वें प्रांतीय अधिवेशन का ABVP ने किया पोस्टर जारी

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद( एबीवीपी) रांची महानगर की ओर से 21वें प्रांतीय अधिवेशन का पोस्टर जारी किया गया।

इसकी जानकारी देते हुए प्रदेश मंत्री राजीव रंजन देव पांडेय ने कहा कि, ” आगामी 16-17 जनवरी को यह कार्यक्रम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर रांची, धुर्वा में होना तय हुआ है।

इस कार्यक्रम में पूरे झारखंड से करीब 200 छात्र- छात्राएं एवं शिक्षक भाग लेंगे।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरे महानगर के सैकड़ो कार्यकर्ता दिन रात लगे हुए है। इ

स मौके पर व्यवस्था प्रमुख, सह प्रमुख के साथ साथ सभी विभाग के प्रमुख की भी घोषणा की गई।

इनमें व्यवस्था प्रमुख मोनु शुक्ला, व्यवस्था सह-प्रमुख विशाल सिंह, कार्यक्रम प्रमुख रोहित दुबे, प्रदर्शनी प्रमुख कंजीवलोचन गुप्ता, आवास प्रमुख अनिकेत सिंह, भोजन प्रमुख:- आदित्य सिंह,सुभम पुरोहित, यातायात प्रमुख विशाल सिंह, निर्माण प्रमुख रवि अग्रवाल, सृजनात्मक प्रमुख नीरज कुमार, सार्वजनिक संपर्क प्रमुख मोनु शुक्ला, अतिथि प्रमुख प्रणव गुप्ता, और चिकित्सा प्रमुख रितेश सिंह और कंचन उपस्थित थे।

Share This Article