देश में मिले कोरोना के 121 नए मरीज

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटे के दौरान Corona वायरस से संक्रमित (Infected) 121 नए मरीज सामने आए हैं। इस अवधि में 172 लोग स्वस्थ हुए हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Ministry of Health) के मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस (Corona Virus) के कुल Active मामले 2,319 हैं। इसके साथ देश में अबतक 4,41,47,174 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं।

24 घंटे में देशभर में 1.69 लाख नमूनों की जांच

पिछले 24 घंटे में देशभर में 1.69 लाख नमूनों की जांच की गई। अबतक कुल 91.23 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है।

देश का मौजूदा रिकवरी रेट 98.8 है और दैनिक संक्रमण की दर 0.07 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वैक्सीन की 56,829 खुराक दी गई। इसके साथ देश में अबतक कुल 220.14 करोड़ वैक्सीन दी जा चुकी है।

TAGGED:
Share This Article