धूमधाम से मन SKMU का 30 वां स्थापना दिवस

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय SKMU दुमका में रविवार को 30 वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया।

कुलपति प्रो सोनाझरिया मिंज की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यपाल-सह-कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू थी।

कुलपति प्रो मिंज ने विश्वविद्यालय परिसर में अवस्थित अमर शहीद सिदो व कान्हु के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा उसके बाद विश्वविद्यालय का ध्वजारोहण किया।

कुलाधिपति के संबोधन के पश्चात वर्ष 2020 में सेवानिवृत्त हो चुके शिक्षक व शिक्षकेत्तर में कुल 41 कर्मचारियों में कुल 19 उपस्थिति हुए, जिन्हें मोमेंटो व शॉल ओढ़ाकर कुलपति व प्रतिकुलपति के हाथों क्रमशः सम्मानित किया गया।

Share This Article