झारखंड : पत्नी गई मायके तो गुस्से में पति ले आया सौतन, अब बच्चा लेकर दर-दर भटक रही पत्नी

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: लंबे समय से पत्नी के मायके रहने के बाद गुस्साये पति द्वारा दूसरी शादी रचाने का मामला सामने आया है, जहां पत्नी को जैसे ही पता चला कि उसके पति ने दूसरी शादी रचा ली है तो वह रेस हो गई।

अब वह अपने एक बच्चे को लेकर ससुराल में रहने का दावा करते हुए इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही है।

मामला हजारीबाग प्रखंड के सेलहरा पंचायत के ग्राम नयाखाप सिरमा का है, जहां कौलेश्वर यादव की बहू ललिता देवी अपने एक बच्चे को लेकर महिला थाना प्रभारी से न्याय की फरियाद करने पहुंची थी।

क्या है मामला

थाना पहुंची एक बच्चे की मां पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2008 में कौलेश्वर यादव के पुत्र रविन्द्र से उसकी शादी हुई।

दो वर्ष के बाद पति की ओर से व्यापार के लिए मेरे माता, पिता से पैसे मांगने का दबाव बनाया जाने लगा।

नौ वर्ष तक ससुराल वाले परेशान करते रहे और घर से निकाल रहे थे।

इस बीच सात बार गांव में पंचायत हुई, लेकिन ससुराल पक्ष मुझे रखने को तैयार नहीं था।

थक-हार कर मैं ससुराल में रहने के लिए 2019 में कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद 15 महीने से न्याय के लिए बच्चे को लेकर दर-दर भटक रही है।

पीड़ित महिला थाना प्रभारी विनोद तिर्की से न्याय की फरियाद करने पहुंची थी।

पीड़िता ने बताया कि मैं तीन वर्षों से अपने बच्चे को लेकर मायके में रह रही हूं। इस बीच मेरे पति ने दूसरी शादी कर ली।

Share This Article