Homeक्राइमगिरिडीह : मंदिर से सटे पीपल के पेड़ से लटका मिला युवक...

गिरिडीह : मंदिर से सटे पीपल के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गिरिडीह : देवरी थाना क्षेत्र के बिराजपुर गांव (Birajpur Village) में आज 16 जनवरी को मंदिर के बगल में स्थित एक पीपल के पेड़ पर फंदे से झूलता हुआ एक युवक का शव (Dead Body) बरामद किया गया।

मृतक की पहचान देवरी गांव निवासी 30 वर्षीय रंजीत गिरी पिता बद्री गिरी के रूप में हुई है। मृतक के पिता बद्री गिरी (Badri Giri) ने बताया कि उसका पुत्र रंजीत दो दिन पहले अपनी बहन से मिलने बटपार गांव गया हुआ था‌।

15 जनवरी रविवार की शाम उसने फोन कर घऱ लौटने की जानकारी दी थी। लेकिन देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा। और 16 जनवरी की सुबह उसका शव (Dead Body) पीपल के पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। इस पूरे मामले में पिता ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए जांच की मांग की है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही देवरी थाना से एएसआई राधेश्याम चौधरी (ASI Radheshyam Chowdhary) घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं से मामले की जांच कर रही है। यह हत्या है या आत्महत्या (Suicide) यह अभी नहीं बताया जा सकता। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में हैं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की पुष्टि हो पाएगी।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...