कांटाटोली फ्लाईओवर निर्माण को लेकर चलाया गया अभियान

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: कांटाटोली फ्लाईओवर के निर्माण ( Kantatoli Flyover Construction ) में अवरोध उत्पन्न कर रहे अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने शनिवार को अभियान चलाया।

इस अभियान के तहत सदर सीओ अमित भगत (Sadar CO Amit Bhagat) के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में YMCA से कोकर चौक के बीच अतिक्रमण हटाया गया।

कांटाटोली फ्लाईओवर निर्माण को लेकर चलाया गया अभियान -Campaign launched for construction of Kantatoli flyover

कोकर चौक तक सभी अतिक्रमण को हटा दिया गया

इस दौरान पेट्रोल पंप और एकलव्य इन्क्लेव (Petrol Pump and Eklavya Enclave) की बाउंड्री तोड़ी गई। वहीं अतिक्रमण हटाने के क्रम में जिला प्रशासन की टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा।

CO ने बताया कि YMCA से कोकर चौक तक के बीच के सभी अतिक्रमण को हटा दिया गया है। और अब इससे फ्लाईओवर निर्माण (Flyover Construction) में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

Share This Article