बिहार की महिला कोडरमा में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाई

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: पत्थलगडा प्रखंड मुख्यालय में साप्ताहिक बाजार से चोरी करते एक महिला को रंगे हाथ पकड़ा गया है। आरोपी महिला बिहार की है।

आरोपी महिला बाजार से किसी दूसरे महिला का पर्स को छिन कर भाग रही थी। लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ा गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस को किसानों ने महिला को सौंप दिया है। पुलिस उक्त महिला को थाना लाकर पूछताछ कर रही है।

वह मधु बेचते देखी गई थी। वह इन दिनों पत्थलगडा में गांव गांव जाकर मधु व अन्य सामान भी भेजती थी।

नोनगांव की एक महिला बाजार में सामान खरीदने के बाद पैसा देने का लिए पर्स निकाली तो आरोपी महिला पर्स की छिनकर भागने लगी।

हो-हल्ला सुनकर बाजार में काफी संख्या में लोग जुट गए और महिला को दौड़ा कर पकड़ा।

इधर पत्थलगडा बाजार से आज दो लोगों की एंड्रायड मोबाइल चोरी कर ली गई।

सिंघानी के उप मुखिया नंद किशोर दांगी ने बताया कि वे सब्जी बेच रहे थे।

इसी दौरान किसी ने मोबाइल पैकेट से निकाल लिया। वे चोरी का सनहा दर्ज करने के लिए पत्थलगडा थाना में आवेदन दिए हैं।

Share This Article