HomeUncategorizedआसमान में आज शाम को जोड़ी बनाते नजर आएंगे बृहस्पति और शुक्र

आसमान में आज शाम को जोड़ी बनाते नजर आएंगे बृहस्पति और शुक्र

Published on

spot_img

भोपाल: खगोल विज्ञान (Astronomy) में रुचि रखने वालों के लिए आज (गुरुवार) शाम बेहद रोमांचकारी खगोलीय घटना (Thrilling Celestial Event) होने जा रही है।

दरअसल, एक सप्ताह से आसमान में लगातार नजदीकियां बढ़ा रहे दो ग्रहों बृहस्पति और शुक्र (Jupiter and Venus) का मिलन होने वाला है।

लम्बे इंतजार के बाद इन ग्रहों के मिलन की यह घड़ी आई है। सौर परिवार का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति (Jupiter) गुरुवार शाम को सूर्यास्त (Sunset) के ठीक बाद पश्चिम आकाश में सबसे चमकते ग्रह शुक्र (Venus) के साथ जोड़ी बनाते हुए नजर आएगा।

आसमान में आज शाम को जोड़ी बनाते नजर आएंगे बृहस्पति और शुक्र- Jupiter and Venus will be seen pairing in the sky this evening

इनकी आपस में दूरी करोड़ों km रहती

भोपाल की नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू (Science Broadcaster Sarika Gharu) ने बताया कि सूर्य की परिक्रमा (Orbiting the Sun) करते हुए पिंडों को पृथ्वी से देखने पर कई बार इस प्रकार का कोण बनता है, जिससे लगता है कि वे आपस में जोड़ी बना रहे हों।

जबकि इनकी आपस में दूरी करोड़ों km रहती है। बृहस्पति और शुक्र (Jupiter and Venus) के मिलन को खगोल विज्ञान में कंजक्शन ऑफ वीनस एंड जुपिटर कहते हैं।

आसमान में आज शाम को जोड़ी बनाते नजर आएंगे बृहस्पति और शुक्र- Jupiter and Venus will be seen pairing in the sky this evening

वीनस की पृथ्वी से दूरी 20 करोड़ 39 लाख 90 हजार किलोमीटर

उन्होंने बताया कि इस दौरान Venus की पृथ्वी से दूरी 20 करोड़ 39 लाख 90 हजार किलोमीटर होगी, जबकि Jupiter हमसे 86 करोड़ 45 लाख 21 हजार किलोमीटर दूर होगा।

इसमें वीनस माईनस 4 मैग्नीट्यूड से अधिक चमकदार दिखेगा, तो Jupiter माइनस 2.1 चमक के साथ इससे जोड़ी बना रहा होगा।

आसमान में आज शाम को जोड़ी बनाते नजर आएंगे बृहस्पति और शुक्र- Jupiter and Venus will be seen pairing in the sky this evening

ग्रहों को बिना टेलीस्कोप की मदद से देखा जा सकेगा

सारिका ने बताया कि शाम को आसमान में जोड़ी बनाते इन ग्रहों को बिना टेलीस्कोप की मदद से देखा जा सकेगा। अगर आपके पास सामान्य Tele Scope है तो जुपिटर के दिखने वाले चार मून को भी देख पाएंगे।

तो चूकिए मत, क्योंकि इन दोनों ग्रहों की जाड़ी फिर से बनते हुए देखने के लिये 12 अगस्त 2025 तक का इंतजार करना होगा।

spot_img

Latest articles

आयुर्वेद का चमत्कार! सुबह खाली पेट नीम की पत्तियां चबाएं, पाएं कई स्वास्थ्य लाभ

Lifestyle News: आयुर्वेद में नीम की पत्तियों को औषधीय गुणों का खजाना माना जाता...

सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस भुयान की दो टूक, साहसी जजों से ही बचेगा संविधान

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के जज जस्टिस उज्ज्वल भुयान (Justice Ujjal Bhuyan)...

हिंदी थोपने से कर्नाटक में 90,000 स्टूडेंट्स बोर्ड एग्जाम में फेल!

Karnataka News: दक्षिण भारत में हिंदी भाषा को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला! NSA के तहत बंद लॉ स्टूडेंट अनु उर्फ अनिकेत की तुरंत रिहाई का आदेश

New Delhi News: सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के एक लॉ स्टूडेंट अनु उर्फ...

खबरें और भी हैं...