हजारीबाग में रेस्टोरेंट संचालक हनी बाबा गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: कोर्रा थाना क्षेत्र के नगवां हवाई अड्डा स्थित एक रेस्टोरेंट में नशीले पदार्थ का अवैध कारोबार (Illegal Business) करने वाले एक आरोपित को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपित रेस्टोरेंट संचालक विक्रम राज (Restaurant Director Vikram Raj) उर्फ हनी बाबा ईचाक थाना क्षेत्र के डमरोन निवासी है। रेस्टोरेंट संचालक के पास से 500 ग्राम गांजा, 15 सीसी प्रतिबंधित सिरप बरामद हुआ है। आरोपित के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

महेश प्रजापति के नेतृत्व में रेस्टोरेंट में छापामारी किया गया

पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। बताया गया कि कोर्रा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक रेस्टोरेंट में नशीले पदार्थ का कारोबार किया जा रहा।

जानकारी मिलते ही सदर SDPO महेश प्रजापति के नेतृत्व में रेस्टोरेंट में छापामारी (Raid) किया गया। इस क्रम में गांजा और प्रतिबंधित सिरप बरामद हुआ। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक (Restaurant Operator) को गिरफ्तार कर लिया है।

Share This Article