Homeझारखंडझारखंड विधानसभा का सत्र 13 मार्च से फिर होगा शुरू

झारखंड विधानसभा का सत्र 13 मार्च से फिर होगा शुरू

Published on

spot_img

रांची: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र (Jharkhand Assembly Budget Session) फिर से सोमवार से शुरू होगा। प्रश्नकाल, अनुदान मांगों पर चर्चा होगी।

होली की छुट्टी को लेकर चार मार्च से 12 मार्च तक सदन की कार्यवाही स्थगित थी। इस दौरान नियोजन नीति (Employment Policy) को लेकर लगातार सदन की कार्यवाही बाधित रही।

झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रेम (Lobin Hembrem) ने भी नियोजन को मुद्दा बनाया। सोमवार को विपक्ष फिर नियुक्ति के मामले पर सदन में उठाएगा। इस बीच विपक्ष ने सवाल का जवाब सरकार ने तैयार कर लिया है।

अधिसूचना के मुताबिक अंग्रेजी और संस्कृत भाषा शामिल

नियुक्ति नियमावली को लेकर सरकार ने कैबिनेट में जो फैसला लिया है उसकी अधिसूचना कार्मिक विभाग ने निकाल दी है।

अधिसूचना के मुताबिक राज्य सरकार ने भोजपुरी, मगही और अंगिका सहित सात क्षेत्रीय भाषाओं को हटाकर हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत को शामिल कर लिया है।

साथ ही मैट्रिक और इंटर (Matriculation And Intermediate) झारखंड से पास होने की बाध्यता को भी समाप्त कर दिया है।

विपक्ष के प्रहार को कुंद करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद मोर्चा संभालेंगे

विपक्ष के प्रहार को कुंद करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) खुद मोर्चा संभालेंगे। कहा जा रहा है कि 13 मार्च को मुख्यमंत्री सदन में नियुक्ति नियमावली पर अपना वक्तव्य दे सकते हैं।

चार मार्च को इस मामले पर विपक्ष के हंगामे के बीच संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम (Alamgir Alam) ने कहा था कि सरकार 13 मार्च को सदन में अपना पक्ष रखेगी।

उल्लेखनीय है कि झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) ने भी इसी मामले को लेकर सरकार की नियुक्ति नियमावली को रद्द किया था।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...