मंईयां सम्मान योजना : जिलों को जारी हुई दो किस्तों की राशि, जानिए कब खाते में आएंगे पैसे

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने जनवरी और फरवरी महीने की राशि जिलों को आवंटन जारी कर दिया है। हालांकि, अभी तक राज्य सरकार की ओर से भुगतान से जुड़े औपचारिक निर्देश जिला प्रशासन को नहीं मिले हैं। यही कारण है कि बिल बनाने और भुगतान की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है।

निकाय चुनाव के कारण देरी की चर्चा

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, नगर निकाय चुनाव की वजह से भुगतान में देरी हो रही है। चर्चा है कि 27 फरवरी को चुनाव परिणाम आने के बाद लाभुक महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर की जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो होली (4 मार्च) से पहले महिलाओं को दो महीने की कुल 5,000 रुपये (प्रति माह 2,500 रुपये) की राशि मिल सकती है।

पूर्वी सिंहभूम में लाभुकों की संख्या में बदलाव

पूर्वी सिंहभूम जिले में इस योजना के तहत करीब 2 लाख 90 हजार महिलाएं लाभुक थीं। ग्रामीण क्षेत्रों में भौतिक सत्यापन के दौरान कई नाम सूची से हटा दिए गए हैं, खासकर वे महिलाएं जो अपने पते पर नहीं मिलीं। वहीं शहरी क्षेत्रों में अब तक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। फील्ड स्टाफ की कमी और निकाय चुनाव की व्यस्तता के कारण मानगो और जुगसलाई क्षेत्र के कर्मचारी चुनावी कार्यों में लगे रहे। संभावना जताई जा रही है कि चुनाव खत्म होने के बाद शहरी इलाकों में भी सत्यापन अभियान तेज किया जाएगा। जिलों को आवंटन मिल चुका है, लेकिन भुगतान आदेश का इंतजार है। अब लाखों महिलाओं की नजर सरकार के अगले निर्देश पर टिकी है, ताकि उन्हें दो महीने की लंबित राशि जल्द मिल सके।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।