HomeझारखंडRANCHI : प्रेमिका ने शादी से किया इंकार, युवक ने खुद को...

RANCHI : प्रेमिका ने शादी से किया इंकार, युवक ने खुद को मारी गोली

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: सदर थाना (Sadar Thana) के बुटी मोड के समीप एक युवक ने खुद को गोली मार ली। वह गंभीर रुप से घायल है।

मेडिका अस्पताल (Medica Hospital) में युवक को भर्ती कराया गया है। गोली मारने का वजह प्रेम प्रसंग (Love Affairs) बताया जा रहा है।

इस संबंध में जख्मी धीरज उरांव के पिता बुधवा उरांव ने पुलिस को बताया कि अचानक से गोली चलने की आवाज आई। जैसे वह छत पर गये तो देखा कि उनका पुत्र धीरज को गोली लगी हुई थी और वह छटपटा रहा था।

इस वजह से युवक ने मार ली खुद को गोली

घटना की सूचना उन्होंने तुरंत 100 डायल कर दी। इसके बाद PCR नौ आया। पुलिस और आस-पास के लोगों के सहयोग से उसे मेडिका अस्पताल लाया गया।

पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी कट्टा, मोबाईल, लाइटर बरामद किया है। बताया जा रहा है कि युवक का एक युवती से 10 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

लेकिन किसी बात को लेकर दोनों में अनबन हुई। युवती ने युवक से बातचीत बंद कर दिया और और शादी करने से इंकार कर दिया। इसी वजह से युवक ने खुद को गोली मार ली।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...