झारखंड सरकार ने बदला स्कूलों का समय, भीषण गर्मी के कारण सुबह 7 से 12 बजे तक…

बच्चों की परेशानी को देखते हुए सरकार ने सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी स्कूलों के समय को बदलने का आदेश जारी कर दिया है

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : तीखी गर्मी (Summer) का प्रभाव झारखंड (Jharkhand) में धीरे-धीरे और बढ़ता जा रहा है। इसका सर्वाधिक खराब असर बच्चों को झेलना पड़ रहा है।

बच्चों की परेशानी को देखते हुए सरकार ने सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी स्कूलों के समय को बदलने का आदेश जारी कर दिया है।

इस आदेश के अनुसार, अब सभी स्कूलों की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से शुरू होकर 11:00 बजे तक खत्म हो जाएंगी। नया नियम 19 अप्रैल यानी बुधवार से लागू हो जाएगा।

25 मई तक लागू रहेगा नया नियम

इस संबंध में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (Department of School Education & Literacy) के सचिव के रवि कुमार ने जारी में कहा कि राज्य में अधिक गर्मी पड़ने और लू चलने को ध्यान में रखते हुए KG से क्लास पांच तक की कक्षाएं सुबह सात बजे से 11 बजे तक और छह से ऊपर की कक्षाएं सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित की जाएंगी।

यह आदेश 19 अप्रैल से 25 मई, 2023 तक लागू रहेगा।

Share This Article