जनसेवक संघ ने मंत्री बादल पत्रलेख के खिलाफ किया प्रदर्शन

जन सेवक संघ के जिलाध्यक्ष काशीनाथ गुप्ता ने बताया कि जन सेवकों की बहाली 2012 में हुई थी

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: झारखंड राज्य जन सेवक संघ (Jharkhand State Public Service Association) के तत्वाधान में हजारीबाग जिला इकाई द्वारा बुधवार को झारखंड सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख (Badal Patralekh) के खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने झंडा चौक पहुंचकर मंत्री बादल पत्र लेख का पुतला दहन किया।

कृषि मंत्री और कृषि विभाग के खिलाफ आक्रोश

जन सेवक संघ के जिलाध्यक्ष काशीनाथ गुप्ता ने बताया कि जन सेवकों की बहाली 2012 में हुई थी।

11 साल के बाद अब सरकार उनके वेतन में कटौती करने का प्रयास कर रही है।

इसी के विरोध में राज्य के सभी जिलों में जन सेवकों में कृषि मंत्री और कृषि विभाग के खिलाफ आक्रोश है।

Share This Article