झारखंड में 10 लाख के इनामी सहित 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर

सभी नक्सलियों ने भारी मात्रा में हथियार और कारतूस एवं वायरलेस सरेंडर के साथ जमा किया है

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड सरकार (Jharkhand Government) के आत्मसमर्पण (Surrender) और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर CPI (Maoist) संगठन के पांच नक्सलियों ने सोमवार को रांची जोनल IG कार्यालय में सरेंडर कर दिया।

IG एवी होमकर, CRPF के IG सहित अन्य पुलिसकर्मियों के सामने सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 10 लाख का ईनामी जोनल कमांडर अमरजीत यादव उर्फ टिंगू , पांच लाख का ईनामी सब – जोनल कमांडर सहदेव यादव उर्फ लटन, सब – जोनल कमांडर नीरू यादव उर्फ सलीम, सब – जोनल कमांडर संतोष भुईया उर्फ सुकन और दस्ता सदस्य अशोक बैगा उर्फ अशोक परहिया शामिल है।

सभी नक्सलियों ने भारी मात्रा में हथियार और कारतूस एवं वायरलेस सरेंडर के साथ जमा किया है।

Share This Article