दिल्ली में अमेरिकी बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, टूरिस्ट गाइड पर केस दर्ज

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: शाहदरा जिला के विवेक विहार इलाके में अमेरिकी बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का मामला (American Elderly Woman Rape Case) सामने आया है। 62 वर्षीय महिला ने टूरिस्ट गाइड (Tourist Guide) पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपित ने उसकी अश्लील फोटो व वीडियो (Porn Photos and Videos) लेकर उसे ब्लैकमेल कर 35 हजार US डॉलर भी वसूल लिये।

दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया

महिला 2017 से 2022 के बीच कई बार भारत आई। इस दौरान वह आरोपित के साथ सहमति संबंध भी रही। लेकिन जब पीड़िता को आरोपित की हकीकत का पता चला तो उसने मामले की शिकायत आगरा पुलिस से की।

पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में अमेरिकी दूतावास (American Embassy) ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को लिखा, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

पुलिस ने दुष्कर्म समेत दूसरी धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपित शाहदरा निवासी गगनदीप (32) को गिरफ्तार कर लिया है। गगनदीप (Gagandeep) को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। खुद दिल्ली पुलिस आयुक्त मामले (Delhi Police Commissioner Case) पर नजर बनाए हुए हैं। जांच के बाद आगे कार्रवाई की बात की जा रही है।

Share This Article