अशोक वर्मा ने अपने समर्थकों के साथ थामा झारखंड कांग्रेस का हाथ

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो), (अभी भाजपा में विलय) के केन्द्रीय उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस के नीति एवं सिंद्धातों पर भरोसा जताते हुए गुरूवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश कांग्रेस भवन में आयोजित मिलन समारोह में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने अशोक वर्मा को माला एवं पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि अशोक वर्मा जैसे जुझारू नेता का कांग्रेस में आना यह साफ दर्शाता है कि लोगों का भरोसा और विश्वास कांग्रेस के उपर और अधिक बढ़ रहा है।

उरांव ने कहा कि वर्मा अपने क्षेत्रों में जाकर कांग्रेस के कार्यक्रमों और उनके नीतियों को जन-जन तक पहुंचायें।

संगठन को अत्याधिक मजबूत करने में सहभागिता दिखायें।

प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि वर्मा मधुपुर से आते हैं और झाविमो के विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने सराहनीय कार्य किया।

वर्मा को कांग्रेस में सम्मिलित कराने में पौडेयाहाट विधायक प्रदीप यादव की अहम भूमिका रही।

मौके पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, संजय लाल पासवान,  जितेन्द्र त्रिवेदी आदि उपस्थित थे।

Share This Article