मछली मारने के दौरान पोखर में डूबने से युवक की मौत

मछली मारने के क्रम में पैर फिसल जाने से युवक पोखर में डुब गया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

साहिबगंज: प्रखंड के तेलो बाथ टोला निवासी 28 वर्षीय मंगल मुर्मू (Mangal Murmu) की शनिवार को मछली मारने के क्रम में पोखर में डुबने से मौत (Drowning Death) हो गयी।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार मंगल मुर्मू शनिवार को जाल लेकर मछली मारने के लिए तेलो पोखर (Tello Puddle) गया हुआ था। मछली मारने के क्रम में पैर फिसल जाने से युवक पोखर में डुब गया। जिससे उसकी मौत हो गयी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं परिजनों ने बताया कि जब Mangal Murmu  पोखर में डूबा उस वक्त वहां कोई नहीं था। थोड़ी देर बाद जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की सहायता से उसे पोखर से बाहर निकाला गया और ईलाज के लिए बोरियो सीएचसी लाया गया।

जहां चिकित्सकों (Doctors) ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Share This Article