Homeझारखंडराज्यपाल ने आम महोत्सव का किया उद्घाटन

राज्यपाल ने आम महोत्सव का किया उद्घाटन

spot_img

रांची: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) ने बुधवार को कृषि प्रणाली का पहाड़ी और पठारी अनुसंधान केन्द्र, प्लांडु में आम महोत्सव-सह-किसान मेला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

इस दौरान राज्यपाल ने आम की विभिन्न प्रजातियों का अवलोकन भी किया। उन्होंने प्रगतिशील किसानों और नर्सरी (Progressive Farmers & Nursery) के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया।

मौके पर राज्यपाल ने कहा कि एक ही स्थान पर इतने प्रजाति के इतने आम कम ही देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि यह आम महोत्सव (Mango Festival) केवल आम के विभिन्न प्रजातियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे किसानों के अथक प्रयासों और परिश्रम का भी प्रतीक है।.राज्यपाल ने आम महोत्सव का किया उद्घाटन-The Governor inaugurated the Mango Festival

किसानों के विकास के लिए कई पहल किए गए

राज्यपाल ने कहा कि हमारे सुखी और अन्नदाता किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध राज्य और राष्ट्र का निर्माण हो सकता है।

उन्होंने कहा कि ICAR को राज्य में आम की विभिन्न किस्मों को विकसित करने के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक विशिष्ट पहचान स्थापित करने का प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री द्वारा किसानों के विकास के लिए कई पहल किए गए हैं। प्रधानमंत्री की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को उनके खाते में सीधे राशि प्रदान की जा रही है।

राज्यपाल ने आम महोत्सव का किया उद्घाटन-The Governor inaugurated the Mango Festival

तकनीकों और नवीन उत्पादों को लोकप्रिय बनाने में सहायक होगा

उन्होंने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों (Scientists) के जरिये किसानों के हित में निरंतर कई अनुसंधान किये जा रहे हैं, किसानों को उन अनुसंधानों के प्रति जागरूक रहना चाहिए तथा उनका लाभ उठाना चाहिए।

राज्यपाल ने आम महोत्सव का किया उद्घाटन-The Governor inaugurated the Mango Festival

उन्होंने आशा प्रकट करते हुए कहा कि यह आम उत्सव सह-किसान मेला आम की नई किस्मों, अत्याधुनिक तकनीकों और नवीन उत्पादों (Innovative Products) को लोकप्रिय बनाने में सहायक होगा।

spot_img

Latest articles

गणेश चतुर्थी : कोकर, चुटिया और अरगोड़ा में भव्य पंडाल, लड्डू भोग और महाआरती की तैयारी

Ganesh Chaturthi: राजधानी रांची में 27 अगस्त 2025 से गणेश चतुर्थी का पावन पर्व...

झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा में ऑरेंज अलर्ट जारी

Weather Alert!: झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिलों में 22 अगस्त को भारी बारिश की आशंका...

लावारिस Xylo कार से 46 लाख से अधिक कैश बरामद

Jharkhand News: पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में तेतराई बलियारी मोड़ के पास...

खबरें और भी हैं...