धनबाद के दो गुट भिड़े, कई राउंड हुई फायरिंग

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: जिले में एक बार फिर कोयला वर्चस्व की जंग हुई। कोयला उठाव के लिए बुधवार को आमने-सामने हुए 2F गुटों के बीच कई राउंड फायरिंग (Round Firing) हुई।

साथ ही पथराव भी किया गया है, जिसमें कई लोग घायल बताए जा रहे है। CISF सहित अलग-अलग 5 थानों की पुलिस मौके पर स्थिति संभाल रही।

घटना धनसार थाना (Dhansar Police Station) क्षेत्र के बस्ताकोला कोलियरी स्थिति चांदमारी कोल डंप की है।

कोल उठाव को लेकर दो गुट आमने-सामने

बताया जाता है कि चांदमारी कोल डंप पर आज से ट्रकों में कोयला लोडिंग का काम होना था। इसी कोल उठाव को लेकर दो गुट आमने-सामने हो गए।

देखते ही देखते दोनों गुट एक दूसरे पर हमलावर हो गए। इसी दौरान एक गुट ने फायरिंग शुरू कर दी, जिससे भगदड़ मच गई।

इसके बाद दोनों गुट एक दूसरे पर पत्थरबाजी करने लगे, जिसमें कई लोगों के घायल होने की भी बात कही जा रही है।

पुलिस को मौके से सात खोखा मिला

घटना की सूचना मिलते ही धनसार, झरिया, बैंक मोड़, बोर्रागढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान CISF के जवानों ने भी मौके पर मोर्चा संभाला।

इसके बाद पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। पुलिस को मौके से सात खोखा भी मिला है। फिलहाल मौके पर स्थिति सामान्य बनी हुई है।

Share This Article