लोहरदगा में JMM ने मध्य प्रदेश की घटना के खिलाफ किया पुतला दहन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) जिला समिति लोहरदगा (Lohardaga) ने आज जिला अध्यक्ष मुजम्मिल अहमद के नेतृत्व में BJP का पुतला दहन किया।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि मध्य प्रदेश के सीधी में आदिवासी युवक (Tribal Youth) के साथ किया गया कुकृत्य भारतीय जनता पार्टी की चाल और चरित्र को उजागर करता है।

अब वक्त आ गया है कि BJP को सत्ता से जड़ से किया जाय साफ

उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि BJP को सत्ता से जड़ से साफ किया जाय।

झारखंड मुक्ति मोर्चा सीधी में हुए घटना की कड़ी निंदा करती है और हम आश्वस्त करने चाहते है कि आदिवासी मूलवासियों का हक झारखंड मुक्ति मोर्चा ले कर रहेगी, चाहे कितनी भी बड़ी आंदोलन क्यों ना करना पड़े।

इस दौरान जिला सचिव अनिल उरांव, केंद्रीय सदस्य विनोद यादव, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सत्यम पप्पू, महिला जिला अध्यक्ष सरिता भगत, युवा जिला अध्यक्ष अजय उरांव, जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की आदि मौजूद थे।

TAGGED:
Share This Article