खूंटी के अड़की से दो फरार वारंटी गिरफ्तार

वह पिछले आठ वर्षों से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ अड़की थाने में 2014 में धारा 364/ 323/ 34 भादवि के तहत मामला दर्ज हैं

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: पुलिस कप्तान अमन कुमार (Aman Kumar) के निर्देश पर फरार और स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए शनिवार को अड़की थाना प्रभारी SI मो इकबाल हुसैन (SI Mo Iqbal Hussain) के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया गया और वर्षों से फरार दो वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया।

छापेमारी दल ने स्थायी वारंटी हुडुवा गांव निवासी देवेंद्र मूंडा (Devendra Munda) को गिरफ्तार किया। वह पिछले आठ वर्षों से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ अड़की थाने में 2014 में धारा 364/ 323/ 34 भादवि के तहत मामला दर्ज हैं।

न्यायालय द्वारा दोनों के खिलाफ स्थायी वारंट निर्गत किया गया

इसके अलावा कोपे गांव से फरार वारंटी तुरी मुंडा को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ मुरहू थाने में 2015 में धारा 302 भादवि के तहत मामला दर्ज है। इस संबंध में न्यायालय द्वारा दोनों के खिलाफ स्थायी वारंट निर्गत किया गया है।

पुलिस टीम में थाना प्रभारी के अलावा अड़की थाना के पुलिस अवर निरीक्षक मनोज तिर्की, शशि प्रकाश और उत्तम कुमार, ASI मुनेश्वर राम के अलावा अड़की थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Share This Article