Homeझारखंडहेमंत सोरेन से अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों ने...

हेमंत सोरेन से अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों ने की मुलाकात

Published on

spot_img

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से मंगलवार को झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में झारखंड से चयनित अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल खिलाड़ियों (International Para Throw Ball Players) ने मुलाकात की।

खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि मलेशिया में आयोजित पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता (Para Throw Ball Competition) में भारतीय टीम के पुरुष और महिला दोनों वर्गों ने स्वर्ण पदक जीता है।

भारतीय पैरा थ्रो बॉल टीम के महिला वर्ग में झारखंड से अनीता तिर्की, तारामणि लकड़ा, महिमा उरांव, प्रतिमा तिर्की एवं अंसुता टोप्पो शामिल थीं। पुरुष वर्ग में मुकेश कंचन एवं सनोज महतो शामिल थे।

पदाधिकारी एवं झारखंड से चयनित सभी खिलाड़ी थे उपस्थित

मुख्यमंत्री के समक्ष खिलाड़ियों ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रतियोगिता में झारखंड से चयनित सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। मुख्यमंत्री ने सभी पैरा थ्रो बॉल खिलाड़ियों (Para Throw Ball Players) को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप, पैरा थ्रो बॉल एसोसिएशन झारखंड (Para Throw Ball Association Jharkhand) के पदाधिकारी एवं झारखंड से चयनित सभी खिलाड़ी उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

रांची में विश्वविद्यालय अधिनियम संशोधन का विरोध, छात्र संगठनों ने फूंका सरकार का पुतला

Jharkhand News: राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर बुधवार को छात्र संगठनों ने...

CID की बड़ी कार्रवाई!, सेना के अधिकारी से 2.9 करोड़ की ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

Jharkhand News: झारखंड CID की साइबर क्राइम ब्रांच ने गुजरात में छापेमारी कर दो...

चाईबासा संप्रेक्षण गृह से दो बाल कैदियों का फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Jharkhand News: चाईबासा संप्रेक्षण गृह से बुधवार तड़के करीब तीन बजे दो बाल कैदियों...

नाबालिग के प्यार में बाधा बनी मां तो, गला घोंटकर कर दी हत्या

Jharkhand News: चंदनकियारी प्रखंड के बरमसिया ओपी क्षेत्र के पारबहाल गांव में एक हृदयविदारक...

खबरें और भी हैं...