लातेहार में युवक की हत्या कर शव जलाने के आरोप में दो गिरफ्तार

यह शव रांची के युवक जाफर आलम का था, उसकी हत्या कर जंगल में फेंक दिया गया था और बाद में जलाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया जा रहा था

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: हत्या (Murder) कर पहले शव (Dead Body) को जंगल में छुपाने और बाद में शव को जलाकर खुर्द बुर्द करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

यह शव रांची के युवक जाफर आलम का था। उसकी हत्या कर जंगल में फेंक दिया गया था और बाद में जलाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया जा रहा था।

SP अंजनी अंजन ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि रांची के रहने वाले युवक जफर आलम की हत्या आपसी रंजिश में की गई थी।

युवक की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए मृतक के शव को बालूमाथ थाना क्षेत्र के शांति जंगल में ले जाकर जलाने का भी प्रयास आरोपितों द्वारा किया गया। आरोपित गौतम यादव और सोहेल अंसारी दोनों आरोपित रांची जिले के खेलारी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

युवक का आधा जला शव बरामद

SP ने बताया कि 14 जून को पुलिस ने शांति जंगल से युवक का आधा जला शव बरामद किया था। हत्याकांड (Murder Case) के छानबीन के क्रम में पुलिस ने गौतम यादव और सोहेल अंसारी ने पूछताछ की, जिसमें आरोपितों ने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

आरोपितों ने पुलिस को बताया कि पैसे के लेन-देन के कारण दुश्मनी हुई थी और इन दोनों ने जफर आलम की हत्या कर दी थी।

आरोपितों की गिरफ्तारी में SDPO अजीत कुमार (SDPO Ajit Kumar) के अलावे पुलिस इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार, थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Share This Article