रांची के धुर्वा थाने में विधायक सरयू राय के खिलाफ लिखित शिकायत, जानिए मामला…

झारखंड सरकार की वित्तीय एवं कार्यपालिका नियमावली कहती है कि 15 लाख से अधिक की राशि से होनेवाले कार्य के लिए निविदा जरूरी है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: निर्दलीय विधायक सरयू राय (Saryu Rai) के खिलाफ विनय कुमार सिंह (Vinay Kumar Singh) ने रांची के धुर्वा थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लिखित शिकायत की है। उन्होंने झारखंड हाई कोर्ट से जनहित याचिका निष्पादित होने के बाद यह कदम उठाया है।

क्या लगाया है आरोप

विधायक सरयू राय के खिलाफ दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि मंत्री पद पर रहते उन्होंने अपने विभागीय पत्रिका ‘आहार’ के प्रकाशन के लिए मनोनयन के आधार पर झारखंड प्रिंटर्स (Jharkhand Printers) का चयन कराया।

झारखंड सरकार की वित्तीय एवं कार्यपालिका नियमावली कहती है कि 15 लाख से अधिक की राशि से होनेवाले कार्य के लिए निविदा जरूरी है। इसके बाजवूद सरयू राय ने मंत्री रहते मनोनयन पर झारखंड प्रिंटर्स को काम दिलाया।

जनसंपर्क विभाग राज्य सरकार के हर विभाग के प्रचार-प्रसार का काम करता है, लेकिन सरयू राय ने मंत्री रहते अपने विभाग के लिए अलग से पत्रिका का प्रकाशन कराया।

सरकारी राशि के गबन की मंशा

इसके पीछे एकमात्र उद्देश्य सरकारी राशि का गबन (Embezzlement of Government Funds) करना था। बता दें कि इन्हीं आरोपों के साथ विनय कुमार सिंह द्वारा दायर याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में पिछले दिनों सुनवाई हुई थी। यह जानकारी विनय सिंह के अधिवक्ता विनोद साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

Share This Article