दुमका में चाकू मारकर पत्नी की हत्या, खुद को भी मारा चाकू

स्थानीय लोगों की सूचना पर रविवार की सुबह जरमुंडी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पति को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या (Wife Murder) कर दी। इसके बाद पति जयकांत दास ने खुद भी चाकू मारकर आत्महत्या (Suicide) का प्रयास किया। घटना जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के बिराजपुर गांव में शनिवार को देर रात घटी।

स्थानीय लोगों की सूचना पर रविवार की सुबह जरमुंडी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पति को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Phulo Jhano Medical College Hospital) में भर्ती कराया। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पत्नी की जान लेने के बाद खुद को भी जख्मी कर लिया

मृतक पत्नी लीला देवी (45)है। दोनों को दो बच्चे हैं। जानकारी के अनुसार दोनों कहीं जा रहे थे। इसी बीच दोनों में कहासुनी हुई।

विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने चाकू गोंद पत्नी की जान लेने के बाद खुद को भी जख्मी कर लिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को किसी प्रकार की लिखित सूचना नहीं मिली है।

Share This Article