Homeझारखंडदुमका में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया...

दुमका में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

दुमका: दुमका स्थित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Phulo Jhano Medical College Hospital) में भर्ती एक व्यक्ति की मौत (Death) पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के एलआईसी कॉलोनी के पास रविवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल 32 वर्षीय टोटा चालक संदीप कुमार उर्फ मंटू को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक बंदरजोड़ी के शास्त्रीनगर का रहने वाला था।

मृतक के भाई राजू ने बताया कि उसे सुबह पांच बजे के करीब पता चला कि उसका भाई हादसे में घायल हो गया है। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चिकित्सक ने समय रहते भाई का इलाज नहीं किया

यहां काफी खोजबीन के बाद पता चला कि पुराने अस्पताल में बर्न वार्ड में उसका इलाज चल रहा था। सुबह छह बजे वहां से लाकर आर्थो वार्ड में भर्ती कराया गया।

जहां उसकी मौत हो गई। भाई ने आरोप लगाया कि रात को अस्पताल में भर्ती करने के बाद उसका इलाज तक नहीं किया गया।

सुबह आर्थो वार्ड में भर्ती कराने के बाद केवल एक स्लाइन चढ़ाने के बाद उसकी मौत हो गई। आरोप लगाया कि चिकित्सक ने समय रहते भाई का इलाज नहीं किया। अगर समय पर इलाज शुरू कर दिया जाता तो उसकी मौत नहीं होती।

चिकित्सक ने अपनी तरह से बचाने की भरसक कोशिश की

मेडिकल कॉलेज अस्पताल अधीक्षक डॉ. अनुकरण पूर्ति (Dr. Anunant Purti) ने बताया कि घायल युवक के इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई है।

बर्न वार्ड सर्जरी वार्ड का भी एक हिस्सा है। मरीजाें की संख्या बढ़ने पर बर्न वार्ड में रेफर कर दिया जाता है। चिकित्सक ने अपनी तरह से बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...