Homeविदेशडकैतों से सैनिकों को बचाने में क्रैश कर गया हेलिकॉप्टर, 25 लोगों...

डकैतों से सैनिकों को बचाने में क्रैश कर गया हेलिकॉप्टर, 25 लोगों की चली गई जान

Published on

spot_img

अबूजा : नाइजीरिया (Nigeria) में डाकुओं के हमले के शिकार सैनिकों की मदद के लिए गया हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त (helicopter crash) हो गया। इसमें 21 नाइजीरियाई सैनिकों सहित 25 की मौत हो गयी।

जानकारी के मुताबिक नाइजीरिया की राजधानी अबूजा के पास नाइजर चुकुबा गांव में सशस्त्र डाकुओं ने सैनिकों पर हमला कर दिया था। डाकुओं के हमले में मारे और घायल हुए सैनिकों की मदद के लिए भेजा गया chopper अबूजा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में 21 नाइजीरियाई सैनिकों सहित 25 लोगों की जान चली गई।

दो पायलट, दो चालक दल के सदस्य, 14 सैनिक और सात जवान घायल

नाइजीरियाई सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल एडवर्ड बूबा (Edward Buba)  ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दुर्घटना के समय विमान में दो पायलट और दो चालक दल के सदस्यों के अलावा 14 सैनिक और सात घायल जवान थे।

दुर्घटना के कारणों की जांच चल रही है। अधिकारियों ने अभी तक निकासी मिशन की जानकारी या दुर्घटना के बारे में कोई बड़ा खुलासा नहीं किया है। अभी यह भी नहीं बताया गया कि हादसे में कोई जीवित बचा भी है या नहीं।

इससे पहले नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टीनुबू ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि ये अधिकारी और जवान एक निकासी मिशन के दौरान ड्यूटी पर थे। देश के प्रति अपनी समर्पित सेवा में उन्होंने अपनी जान कुर्बान कर दी।

संपर्क टूट गया

चुकुबा में chopper के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले डाकुओं के हमले में मारे गए सुरक्षाकर्मियों के शवों को निकाला जा रहा था। यह भी दावा किया जा रहा है कि हथियारबंद लोगों के पास अत्याधुनिक हथियार थे, जिससे हेलिकॉप्टर को भी मार गिराया जा सकता था।

हेलिकॉप्टर ने kaduna airfield से मिन्ना के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन कडुना और मिन्ना दोनों के नियंत्रण टावरों से इसका संपर्क टूट गया।

spot_img

Latest articles

दीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

Deepak Vibhar murder case: पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा में दीपावली की रात हुई दीपक...

हजारीबाग पुलिस ने 2 लूटेरों को दबोचा, बुलेट-फोन बरामद

Hazaribagh police arrested two robbers: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई...

MBBS एडमिशन में फर्जीवाड़ा!, गोड्डा की छात्रा का ST कोटा नामांकन रद्द, FIR की तैयारी

Fraud in MBBS admission: झारखंड के धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड...

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक चलेगा

Jharkhand Assembly winter session: झारखंड में सियासी पारा चढ़ने वाला है! राज्य विधानसभा का...

खबरें और भी हैं...