झारखंड में 31 जेल, सुरक्षा करने वाले अधिकारी और सिपाही महज 411

झारखंड में जिलों की संख्या 31 है। इन जेल के लिए स्वीकृत पद 2180 है। वर्तमान में इनमें 1769 पद रिक्त है।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में जिलों की संख्या 31 है। इन जेल के लिए स्वीकृत पद 2180 है। वर्तमान में इनमें 1769 पद रिक्त है। स्पष्ट है कि इतनी बड़ी संख्या में जिलों की सुरक्षा के लिए अभी इतने कम अधिकारी और सिपाही बच गए हैं।

झारखंड के तमाम विभागों में हेमंत सरकार द्वारा नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है, लेकिन जेल की ओर ध्यान नहीं है।

30 में 26 आईजी रहे प्रभारी

उल्लेखनीय है कि झारखंड बने 23 साल हो चुके हैं। इन वर्षों में राज्य में 30 जेल आईजी बने। इनमें से चार आईजी ही स्थायी रहे। इतने वर्षों में राज्य की जेलों में सुधार के लिए किसी ने नहीं सोचा।

आईएएस अधिकारी ही जेल आइजी बनाए जाते है़ं। पिछले 23 वर्षो में 30 जेल आइजी में 26 आईएएस अधिकारी प्रभारी के तौर पर काम करते रहे़।

Share This Article