Space Science: अब NASA ने जारी की Chandrayaan-3 की एक खास तस्वीर, जानिए…

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : भारत के Chandrayaan-3 मिशन की सफलता ने पूरी दुनिया का ध्यान भारत की ओर खींचा है। रोज-रोज नई-नई जानकारियां मिल रही हैं। इंडियन रिसर्च स्पेस आर्गेनाईजेशन यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) इससे संबंधित तस्वीरें भी आए दिन जारी कर रहा है। इस बीच यह खबर मिल रही है कि अमेरिका की अतंरिक्ष एजेंसी NASA ने भी अब एक खास तस्वीर साझा की है।

NASA ने चंद्रमा की जिस सतह पर चंद्रयान-3 उतरा रहा था, उस जगह की तस्वीर साझा की है। यह तस्वीर चंद्रमा पर ऐतिहासिक लैंडिंग के ठीक चार दिन बाद 27 अगस्त को चांद की कक्षा में घूम रहे नासा के लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर (LRO) ने खींची थी।

गौरतलब है कि विक्रम लैंडर 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा पर उतरा था। चंद्रयान-3 चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास सफलतापूर्वक उतरने वाला पहला अंतरिक्ष यान है।

एक दिन पहले ISRO ने दी थी 3D तस्वीर

इससे पहले, इसरो ने पांच सितंबर को विक्रम लैंडर की 3D फोटो शेयर की थी। इसरो ने कहा था कि इस तस्वीर को देखने का असली मजा रेड और सियान रंग के 3D ग्लास से आएगा।

ये तस्वीर प्रज्ञान रोवर ने लैंडर से 15 मीटर दूर यानी करीब 40 फीट की दूरी से क्लिक की थी। नासा ने सोशल मीडिया पर कहा कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव से लगभग 600 किलोमीटर दूर है। लैंडिंग के चार दिन बाद एलआरओ ने लैंडर का एक तिरछा दृश्य यानी 42 डिग्री स्लीव कोण हासिल किया।

Share This Article