Homeविदेशउत्तर कोरिया के साथ संबंधों को और मजबूत करेंगे पुतिन, स्थापना के...

उत्तर कोरिया के साथ संबंधों को और मजबूत करेंगे पुतिन, स्थापना के 75 साल पूरे …

Published on

spot_img

मॉस्को : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन (Vladimir Putin) ने उत्तर कोरिया (North Korea) के साथ सभी मोर्चों पर संबंध मजबूत करने का ऐलान किया है। उत्तर कोरिया की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन (Kim Jong Un) को बधाई देते हुए दोनों देशों के रिश्तों की अहमियत पर जोर दिया है।

पुतिन ने दी किम को बधाई

पुतिन ने किम को बधाई संदेश भेजकर कहा कि वे संयुक्त प्रयासों की बदौलत सभी मोर्चों पर द्विपक्षीय संबंधों (Bilateral Relations) को मजबूत करना जारी रखने को लेकर आश्वस्त हैं। ये हमारे लोगों के हितों के अनुरूप है। रूस (Russia) और उत्तर कोरिया (North Korea) का साथ आना कोरियाई प्रायद्वीप (Korean Peninsula) और उत्तर-पूर्व एशिया की सुरक्षा और स्थिरता में मदद करेगा। पुतिन ने अपने संदेश में इस बात का भी जिक्र किया कि सोवियत यूनियन (Soviet Union) दुनिया का वह पहला देश था, जिसने उत्तर कोरिया की सरकार को मान्यता दी।

दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध

रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध हमेशा दोस्ती, अच्छे पड़ोसी और आपसी सम्मान के सिद्धांतों पर आधारित रहे हैं। किम जोंग उन की अच्छी सेहत की कामना करते हुए पुतिन ने उत्तर कोरिया के सभी नागरिकों के लिए शांति और उन्नति की प्रार्थना भी की। उन्होंने कहा कि वे उत्तर कोरिया को एक जरूरी साझेदार के तौर पर देखते हैं, जो जरूरत पड़ने पर उनकी और उनके देश की मदद कर सकता है।

spot_img

Latest articles

दीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

Deepak Vibhar murder case: पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा में दीपावली की रात हुई दीपक...

हजारीबाग पुलिस ने 2 लूटेरों को दबोचा, बुलेट-फोन बरामद

Hazaribagh police arrested two robbers: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई...

MBBS एडमिशन में फर्जीवाड़ा!, गोड्डा की छात्रा का ST कोटा नामांकन रद्द, FIR की तैयारी

Fraud in MBBS admission: झारखंड के धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड...

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक चलेगा

Jharkhand Assembly winter session: झारखंड में सियासी पारा चढ़ने वाला है! राज्य विधानसभा का...

खबरें और भी हैं...