लातेहार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 5 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

लातेहार के गारू में आदिम जनजाति महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें शिवलाल सिंह, अनूप सिंह, शामिल सिंह सहित दो अन्य युवक शामिल हैं। बताया जाता है कि महिला गुरुवार को अपने गांव से साप्ताहिक बाजार करने कबरी आई थी।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार : लातेहार के गारू में आदिम जनजाति महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें शिवलाल सिंह, अनूप सिंह, शामिल सिंह सहित दो अन्य युवक शामिल हैं। बताया जाता है कि महिला गुरुवार को अपने गांव से साप्ताहिक बाजार करने कबरी आई थी।

बाजार करने के बाद घर लौटने के दौरान शाम में हेन्हेहास गांव के पास 5 युवकों ने उसे पकड़ लिया और पास के जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शुक्रवार को थाना पहुंच कर घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी राजीव कुमार भगत ने फौरन कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल पांचों युवकों को दबोच लिया।

Share This Article