Homeझारखंडझारखंड में 2 अक्टूबर तक रुक-रुक कर होती रहेगी बारिश, इसके बाद...

झारखंड में 2 अक्टूबर तक रुक-रुक कर होती रहेगी बारिश, इसके बाद पारा…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : झारखंड में मानसून (Monsoon in Jharkhand) का मिजाज अभी एक्टिव दौर में चल रहा है। 2 अक्टूबर तक राजधानी रांची सहित राज्य के अन्य जिलों में रुक-रुक कर बारिश (Rain) होती रहेगी।

रांची मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में बारिश होने का मुख्य कारण बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनना भी है। पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक वर्षा गिरिडीह के पालगंज में 44.4 मिमी रिकार्ड किया गया है।

2 अक्टूबर के बाद अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इससे धीरे-धीरे ठंड का अहसास होने लगेगा।

15 अक्टूबर तक झारखंड से मानसून की हो सकती है विदाई

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की मानें तो 30 सितंबर को राज्य के दक्षिणी व पश्चिमी भाग में भारी वर्षा के संकेत हैं। मौसम विभाग ने 29 सितंबर से दो अक्तूबर तक पूरे राज्य के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। गुरुवार को राजधानी सहित कई इलाकों में दोपहर में झमाझम बारिश हुई।

मौसम विभाग के रिकार्ड में 04.2 मिमी बारिश हुई। 15 अक्टूबर 2023 तक मानसून के झारखंड से लौटने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...