सोनाक्षी सफेद परिधान में चमकती दिखीं

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह ऑल-इन व्हाइट परिधान में चमकती नजर आ रही हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर तस्वीर में अभिनेत्री सफेद पोशाक पहने हुई हैं, जो उन पर खूब फब रही है।

शेयर तस्वीर को उन्होंने कैप्शन दिया, मैं क्या सोच रही हूं।

सोनाक्षी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह रोजाना फोटो व वीडियो के जरिए अपने फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं।

अभिनेत्री इन दिनों अपनी अगली फिल्म भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया में अजय देवगन, संजय दत्त, शरद केलकर, अम्मी विर्क, प्रणीता सुभाष और नोरा फतेही के साथ काम कर रही हैं। यह फिल्म सन् 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है।

Share This Article