HomeUncategorized6 लोगों के मर्डर मामले में देवरिया पहुंचे अखिलेश यादव, इसके बाद...

6 लोगों के मर्डर मामले में देवरिया पहुंचे अखिलेश यादव, इसके बाद ऐसा हुआ कि…

Published on

spot_img

Akhilesh Yadav Went Deoria : UP में देवरिया के फतेहपुर गांव में दो अक्‍टूबर को जमीन विवाद को लेकर छह लोगों की हत्‍या (Land Dispute Murder) कर दी गई थी।

घटना के बाद से जबरदस्‍त सियासत छिड़ी हुई है। सोमवार को समाजवादी पार्टी अध्‍यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) देवरिया पहुंचे तो गौरीबाजार लेकर गांव तक सपाई और पुलिस ही दिखाई दी।

बेटे देवेश दुबे ने अखिलेश यादव से मिलने से किया इनकार

इस बीच देवरिया नरसंहार में पत्‍नी, दो बेटियों और एक बेटे के साथ मारे गए सत्‍यप्रकाश दुबे के बेटे देवेश दुबे ने अखिलेश यादव से मिलने से इनकार कर दिया।

यही नहीं, खुद की जान-माल को खतरा बताते हुए सपा अध्‍यक्ष को रोकने के अनुरोध के साथ DM को लेटर भी लिख दिया।

6 लोगों के मर्डर मामले में देवरिया पहुंचे अखिलेश यादव, इसके बाद ऐसा हुआ कि…-Akhilesh Yadav reached Deoria in the murder case of 6 people, after this it happened that…

सपा मुखिया अखिलेश यादव के देवरिया की सीमा खरोह पर दोपहर में 12:50 बजे पहुंचने से काफी पहले से सपाइयों की भारी भीड़ वहां जुटी हुई थी।

अखिलेश के देवरिया (Deoria) आगमन को देखते हुए गौरीबाजार के रामपुर चौराह से जिले की सीमा खरोह तक पुलिस बल तैनात किया गया था। चौराहे पर बैरिकेटिंग (Barricading) लगा कर पुलिस ने रुद्रपुर की तरफ जाने वाले वाहनों को रोक दिया था।

विभिन्न जिलों से पहुंचे सपा नेता भी जिले के नेताओं के साथ गौरीबाजार सेखरोह के मझना पुल तक जगह जुटने लगे थे। गोरखपुर-देवरिया मार्ग (Gorakhpur-Deoria Road) पर सपाईयों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात कर दी गई थी।

सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) काफिले के साथ जिले की सीमा गौरीबाजार के खरोह पर दोपहर में 12.50 बजे पहुंचे। उन्‍होंने गाड़ी में से ही कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और रुद्रपुर के फतेहपुर के लिए रवाना हो गए।

उधर, आजमगढ़ और मऊ जिलों से से आए सपा कार्यकर्ताओं को बरहज पुलिस ने कपरवार पुलिस (Kaparwar Police) पिकेट पर ही रोक दिया था।

इससे नाराज सपा के पूर्व सांसद लालगंज दरोगा प्रसाद की अगुआई में बड़ी संख्या में सपाइयों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। फिर पुलिस घेरा तोड़कर आगे बढ़ गए। पुलिस बेबस बनी देखती रह गई।

6 लोगों के मर्डर मामले में देवरिया पहुंचे अखिलेश यादव, इसके बाद ऐसा हुआ कि…-Akhilesh Yadav reached Deoria in the murder case of 6 people, after this it happened that…

मनाई के बावजूद अखिलेश पहुंचे

मना करने के बावजूद अखिलेश यादव सत्‍यप्रकाश दुबे (Satya Prakash Dubey) के घर पहुंचे जहां परिवार का कोई सदस्‍य मौजूद नहीं मिला। अखिलेश यादव ने खाली घर को देखा और वहां रखे सत्‍यप्रकाश दुबे और अन्‍य मृतकों की तस्‍वीरों पर फूल चढ़ाकर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह प्रेमचंद यादव के घर की ओर चले गए।

दो अक्‍टूबर की घटना में पूर्व जिला पंचायत सदस्‍य प्रेमचंद यादव की भी हत्‍या (Murder) हो गई थी। वह सबसे पहले मारे गए थे। इसके बाद उनके समर्थकों की भीड़ ने दुबे परिवार पर हमला बोलकर तीन बच्‍चों समेत पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया था।

spot_img

Latest articles

दीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

Deepak Vibhar murder case: पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा में दीपावली की रात हुई दीपक...

हजारीबाग पुलिस ने 2 लूटेरों को दबोचा, बुलेट-फोन बरामद

Hazaribagh police arrested two robbers: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई...

MBBS एडमिशन में फर्जीवाड़ा!, गोड्डा की छात्रा का ST कोटा नामांकन रद्द, FIR की तैयारी

Fraud in MBBS admission: झारखंड के धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड...

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक चलेगा

Jharkhand Assembly winter session: झारखंड में सियासी पारा चढ़ने वाला है! राज्य विधानसभा का...

खबरें और भी हैं...