पेट में चाकू मारने के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, रंगदारी नहीं देने के कारण…

इसके खिलाफ नवीन साव ने 24 अक्टूबर को रंगदारी मांगने और नहीं देने पर पेट में चाकू मारने का आरोप लगाया था। नवीन साव फल बेचने का काम करता है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: सुखदेवनगर थाना पुलिस ने चाकू मारने के आरोपी रोहित कुमार सिंह (Rohit Kumar Singh) उर्फ गजनी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। वह सुखदेव नगर के देवी मंडप रोड नबंर पांच का रहने वाला है।

इसके खिलाफ नवीन साव ने 24 अक्टूबर को रंगदारी (Extortion) मांगने और नहीं देने पर पेट में चाकू मारने का आरोप लगाया था। नवीन साव फल बेचने का काम करता है। रोहित को खादगड़ा सब्जी मंडी के सामने से गिरफ्तार किया गया है।

DSP प्रकाश सोय (DSP Prakash Soy) ने बताया कि फल दुकानदार नवीन से रंगदारी के रूप में पैसे मांगे गए थे, नहीं देने पर उसे चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया। इस संबंध में सुखदेव नगर थाने में प्राथमिकी की दर्ज कराई गई थी। आरोपित फरार था, इसी बीच अनुसंधान के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply