मेदनिनगर में वीमेंस एशियन हॉकी मैच का चल रहा लाइव प्रसारण, जिला प्रशासन ने…

दर्शक बिना टिकट व बिना किसी शुल्क के मैच देख सकते हैं। हॉकी का लाइव प्रसारण देखकर दर्शक काफी मनोरंजन कर रहे हैं। हॉकी में रूचि रखने वाले दर्शकों की भीड़ भी लग रही है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्राफी 2023 (Jharkhand Women Asian Champions Trophy 2023) का लाइव प्रसारण (Live Broadcast) पलामू के प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर में जिला प्रशासन के सहयोग से प्रमंडलीय जनसंपर्क कार्यालय की ओर से किया जा रहा है।

दर्शक बिना टिकट व बिना किसी शुल्क के मैच देख सकते हैं। हॉकी का लाइव प्रसारण देखकर दर्शक काफी मनोरंजन कर रहे हैं। हॉकी (Hockey) में रूचि रखने वाले दर्शकों की भीड़ भी लग रही है।

और भी सुविधा की व्यवस्था

इतना ही नहीं आप कोयल रिवर फ्रंट पर मरीन ड्राइव के साथ मैच का आनंद ले सकते हैं। उप निदेशक जनसंपर्क आनंद ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है।

झारखंड के लिए यह सुनहरा अवसर है। पूरी दुनिया में शहरों की पहचान इस बात से होती है कि सार्वजनिक स्थानों पर खेल संस्कृति एवं साहित्य से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। हॉकी मैच (Hockey match) का लाइव प्रसारण दिखाया जाना इस बात की पहल है।

Share This Article