जूनियर हॉकी टीम की सदस्य झारखंड की बेटी रोपनी को रेलवे ने दिया जॉब ऑफर…

बता दें कि विगत चार-पांच सालों में झारखंड की आधा दर्जन से अधिक महिला हॉकी खिलाड़ियों को रेलवे ने नौकरी दी है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : दक्षिण पूर्व रेलवे, रांची ने जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian women’s hockey team) की सदस्य झारखंड की बेटी रोपनी कुमारी (Ropani Kumari) को Job Offer दिया है।

बता दें कि विगत चार-पांच सालों में झारखंड की आधा दर्जन से अधिक महिला हॉकी खिलाड़ियों को रेलवे ने नौकरी दी है।

खेल में भी रोपनी का बढ़ेगा मनोबल

उल्लेखनीय है कि रोपनी जूनियर वर्ल्ड कप (Junior World Cup) के लिए बेंगलुरु में चल रहे भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में शामिल है।

रेलवे की ओर से दिया गया जॉब ऑफर (Job Offer) किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे रोपनी का मनोबल बढ़ेगा।

Share This Article