सड़क दुर्घटना में घायल RIMS में भर्ती अधिवक्ता की मौत

आठ नवम्बर को वह हाई कोर्ट से रातू के कमड़े स्थित अपने आवास वापस लौट रहे थे।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: दुर्घटना के बाद रिम्स में भर्ती रातू थाना क्षेत्र के कमड़े निवासी अंकित तिवारी की मौत हो गई। अंकित कुमार तिवारी (32) झारखंड हाई कोर्ट में वकालत कर रहे थे। आठ नवम्बर को वह हाई कोर्ट से रातू के कमड़े स्थित अपने आवास वापस लौट रहे थे। इस दौरान नयासराय के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह घायल हो गये थे।

घायलावस्था में उन्हें रिम्स में इलाज के लिए भर्ती किया गया था, जहां इलाज के क्रम में शुक्रवार को उनका निधन हो गया। उनके असमय निधन पर हाइकोर्ट के अधिवक्ता धीरज कुमार ने शोक प्रकट करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Share This Article