रांची की 8 लड़कियों का डीपफेक न्यूड वीडियो बना युवक ने कर दिया वायरल, बिहार से…

इसकी शिकायत मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई और आरोपी युवक का लोकेशन पता कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची के एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान की नाबालिग छात्राओं की न्यूड डीपफेक वीडियो (Nude Deepfake Video) बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक का नाम विवेक शाह है और वह बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला है।

विवेक ने रांची की आठ लड़कियों की फोटो को एडिट कर उनके Deepfake Video बनाए थे। इसकी शिकायत मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई और आरोपी युवक का लोकेशन पता कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

सभी लड़कियां नाबालिग थीं

रांची के सिटी SP राजकुमार मेहता (SP Rajkumar Mehta) ने शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर लड़कियों से दोस्ती करता था और फिर उनकी तस्वीरों को डीपफेक वीडियो में बदल देता था।

युवक की इस हरकत का शिकार हुई रांची के लालपुर थाना क्षेत्र के एक शैक्षणिक संस्थान की कुछ लड़कियां सिटी SP राजकुमार मेहता से मिलने पहुंचीं। सभी लड़कियां नाबालिग थीं।

उन्होंने शिकायत की कि उनकी तस्वीरों का गलत तरीके से इस्तेमाल करते हुए न्यूड वीडियो (Nude Video) बनाया गया है और उसे सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है।

रांची पुलिस ने मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार कर लाए गए युवक को जेल भेज दिया है। उसने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस हरकत में और कौन लोग उसके साझेदार हैं।

Share This Article