Homeझारखंडरिम्स परिसर से बच्चा चोरी करने वाली महिला भेजी गई जेल, IVF...

रिम्स परिसर से बच्चा चोरी करने वाली महिला भेजी गई जेल, IVF सेंटर में…

Published on

spot_img

Ranchi Child Theft Case: रविवार को दोपहर में रिम्स परिसर से एक साल का बच्चा चोरी होने का मामला (Child Theft Case) सामने आया था। बरियातू पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बच्चे को कुछ ही घंटों में बरामद कर लिया।

बच्चे को अगवा करने वाली महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी महिला का नाम सकीना खातून है। वह मूलरूप से लोहरदगा की रहने वाली है। सकीना वर्तमान में बरियातू जोड़ा तालाब स्थित अपनी बहन के घर में रह रही थी। महिला IVF सेंटर में काम करती है।

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर में पुलिस को रिम्स परिसर से बच्चा चोरी होने की जानकारी मिली। पुलिस की टीम पहले रिम्स परिसर में लगे CCTV फुटेज की जांच की।

इसमें पता चला कि आरोपी महिला शौचालय के पास से बच्चे को लेकर फरार हुई है। इसके बाद पुलिस की टीम बच्चे को तलाशना शुरू कर दी। रात साढ़े आठ बजे पुलिस ने बच्चे को रातू रोड ट्रैफिक पोस्ट के पास से बरामद कर लिया।

साथ ही महिला को भी पकड़ लिया। जेल भेजने से पहले आरोपी महिला सकीना खातून से पूछताछ हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह बच्चे को बिक्री करने के मकसद से चोरी की थी।

वह बच्चे को लेकर लोहरदगा जा रही थी। वहां पर किसी से बच्चे का सौदा करने की योजना थी। हालांकि, पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी महिला को जेल भेज दिया है।

कोकर की रहनेवाली पीड़िता संगीता बोधरा रविवार को अपने एक साल के बच्चे और खुद को दिखाने के लिए रिम्स पहुंची थी। हालांकि, डॉक्टर नहीं होने की वजह से वह इमरजेंसी में बच्चे को गोद में लेकर बैठी हुई थी।

आरोपी सकीना भी डॉक्टर को दिखाने के लिए रिम्स पहुंची थी। आरोपी और पीड़ित दोनों अगल-बगल में ही बैठी हुई थी। इस दौरान डॉक्टर को लेकर दोनों के बीच बातचीत होने लगी।

दिन के 12 बजे संगीता को शौच लगा, तभी आरोपी महिला ने संगीता से कहा कि वह शौच के लिए जाए, वह बच्चों को देख लेगी। नैपकीन भी चेंज कर देगी। संगीता आरोपी के झांसे में आ गयी और अपना बच्चा उसे थामा कर शौच के लिए चली गई।

ऑटो से बच्चे को लेकर अरगोड़ा मैदान पहुंच गई

कुछ देर बाद जब वह लौटी तो बच्चा और आरोपी महिला दोनों ही गायब थे। संगीता के होश उड़ गए और इधर-उधर बच्चे व आरोपी को तलाशने लगी। नहीं मिलने पर जोर-जोर से रोने लगी।

आसपास में मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और वे भी बच्चे व महिला को तलाशने लगे। करीब एक बजे तक जब बच्चा नहीं मिला तो संगीता बरियातू थाना पहुंची। मामले की जानकारी मिलने के बाद बरियातू पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी।

महिला ने पुलिस को बताया कि वह ऑटो से बच्चे को लेकर अरगोड़ा मैदान पहुंच गई थी। वहां पर शाम तक बच्चों को अपने पास रखी हुई थी। इसी बीच उन्हें पता चला कि पुलिस उसे तलाश रही है।

रात करीब आठ बजे वह लोहरदगा जाने के लिए रातू रोड ट्रैफिक पोस्ट (Traffic Post) के पास पहुंची। तलाश कर रही पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला को पकड़ लिया और बच्चे को सुरक्षित हासिल कर लिया।

spot_img

Latest articles

दिल्ली ब्लास्ट के बाद रांची में हाई अलर्ट

Ranchi News: दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम हुए विस्फोट के बाद...

झारखंड में 13 नवंबर तक शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Alert!: झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिलों में शीतलहर दस्तक दे चुकी है। मौसम...

CM हेमंत सोरेन ने ‘रन फॉर झारखंड’ को दिखाई हरी झंडी

Jharkhand 25th Foundation Day: झारखंड के 25वें स्थापना दिवस का जश्न शुरू! मंगलवार को...

2 लाख की ब्राउन शुगर के साथ 2 तस्कर धराए, बाइक-नकदी जब्त

Palamu News: पलामू जिले की पुलिस ने मंगलवार को नशीली ब्राउन शुगर के साथ...

खबरें और भी हैं...

दिल्ली ब्लास्ट के बाद रांची में हाई अलर्ट

Ranchi News: दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम हुए विस्फोट के बाद...

झारखंड में 13 नवंबर तक शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Alert!: झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिलों में शीतलहर दस्तक दे चुकी है। मौसम...

CM हेमंत सोरेन ने ‘रन फॉर झारखंड’ को दिखाई हरी झंडी

Jharkhand 25th Foundation Day: झारखंड के 25वें स्थापना दिवस का जश्न शुरू! मंगलवार को...