Latest Newsझारखंडअवैध खनन मामले में दाहू यादव के पुत्र राहुल यादव ने ED...

अवैध खनन मामले में दाहू यादव के पुत्र राहुल यादव ने ED कोर्ट में किया सरेंडर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

ED Court Ranchi: साहिबगंज में 1 हजार करोड़ रुपये के अवैध खनन मामले (Illegal Mining Cases) के आरोपित दाहू यादव के पुत्र राहुल यादव ने ED के विशेष न्यायाधीश PK शर्मा की अदालत में मंगलवार को Surrender कर दिया।

High Court के आदेश पर उसने ED कोर्ट में सरेंडर किया। इसके बाद कोर्ट ने उसे पांच जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। हाई कोर्ट में उसने गैर जमानतीय वारंट को चुनौती दी थी। हाई कोर्ट ने उसे निर्देश दिया था कि वह दो जनवरी को ED की विशेष अदालत में उपस्थित हो और अदालत के समक्ष अपना पक्ष रखे।

इस मामले में पंकज मिश्रा सहित अन्य लोग जेल में बंद

अवैध खनन मामले में ED ने समन जारी कर उसे पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन वह ED के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद ED की विशेष अदालत ने राहुल यादव के खिलाफ 31 मार्च, 2023 को गैर जमानतीय वारंट जारी किया था।

राहुल ने High Court में याचिका दाखिल कर इसे चुनौती दी थी। याचिका में कहा गया था कि वह ED को अनुसंधान में सहयोग करने के लिए तैयार हैं। जब कोर्ट उन्हें उपस्थिति के लिए तिथि निर्धारित करेगी वह उस समय उपस्थित हो जाएंगे। इस मामले में मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा (Pankaj Mishra) सहित अन्य लोग जेल में बंद है।

spot_img

Latest articles

वार्ड 49 में जमीला खातून की मजबूत पकड़, न्यू साकेत नगर में दिख रहा जनसमर्थन

Ranchi Municipal Corporation Elections : रांची नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 49 से...

बेटियों को इतना सक्षम बनाए कि दहेज के लिए उलाहना न सहना पडे: एजे अंसारी

दहेज प्रथा पर बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रांची : बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल...

श्री श्याम संघ की निशान शोभायात्रा 27 फरवरी को

फाल्गुन सुदी एकादशी को निशान अर्पण का विशेष धार्मिक महत्व रांची : श्री श्याम संघ...

सम्राट चौधरी ने शहीद सुबेदार संतोष कुमार की प्रतिमा का किया अनावरण

पटना : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को गया जी के...

खबरें और भी हैं...